खेल

Australian Open : रायबकिना पहली बार चैंपियन बनीं

फाइनल मैच में टॉप सीड बेलारूसी स्टार आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया

मेलबर्न : कजाकिस्तान की टेनिस स्टार एलिना रायबकिना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीत लिया है। उन्होंने शनिवार को फाइनल मैच में टॉप सीड बेलारूसी स्टार आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। वे यह खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। 26 साल की रायबकिना ने पहली बार इस ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है। 3 साल पहले वे फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन तब उन्हें सबालेंका के हाथ हार का सामना करना पड़ा था। शनिवार को रायबकिना ने उस हार का बदला ले लिया। रायबकिना ने पहले सेमीफाइनल मैच में अमेरिका की जेशिगा पेगुला को 6-3, 7-6 से हराकर बाहर किया था।

मर्टेन्स-झेंग, हैरिसन-स्कुप्स्की ने युगल खिताब जीता

एलिस मर्टेन्स ने शनिवार को चीन की झेंग शुआई के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर महिला युगल में नंबर एक रैंकिंग पर वापसी की जबकि अमेरिका के क्रिश्चियन हैरिसन और ब्रिटेन के नील स्कुप्स्की ने पुरुष युगल खिताब जीता। चार साल बाद एक टीम के तौर पर वापसी करने वाली मर्टेन्स और झेंग पहले सेट में 0-3 और 1-4 से पीछे थीं लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए कजाकिस्तान की एना डैनिलिना और सर्बिया की एलेक्जेंड्रा क्रूनिक को 7-6, 6-4 से हराया। पुरुष युगल के फाइनल में हैरिसन ने मैच प्वाइंट पर ऐस लगाकर स्कुप्स्की के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स की जोड़ी को 7-6, 6-4 से शिकस्त दी। कुबलर का अपने घरेलू ग्रैंडस्लैम फाइनल में उतरने से पहले जीत-हार का रिकॉर्ड 14-3 था।

इतिहास रचने उतरेंगे जोकोविच और अल्कारेज

ऑस्ट्रेलियाई ओपन मेंस सिंगल्स के फाइनल में आज सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच इतिहासिक जंग होगी। यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जायेगा। जोकोविच ने 11वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। वे 2023 के बाद खिताबी दौर में पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 10 फाइनल खेले और सभी जीते हैं। वहीं कार्लोस अल्काराज ने पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है।

SCROLL FOR NEXT