दीपक राम
कोलकाता : फुटबाॅल की बात होती है तो क्रिस्टियानों रोनाल्डो और लियोनेल मेसी जैसे खिलाड़ियों का नाम लोगों के जेहन में सबसे पहले आता है। लेकिन फुटबाॅल में भारतीय दिग्गज सुनील छेत्री की बात न हो तो फुटबॉल की कहानी अधूरी लगती है। क्योंकि अपना देशी मेसी सुनील छेत्री किसी से कम नहीं है। अर्जेंटीना के जादूगर लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के रोनाल्डो के साथ अपना छेत्री भी गोल करने के मामले में शीर्ष 10 नहीं बल्कि शीर्ष 5 खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। छेत्री ही वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले दशक में भारत के फुटबॉल की रूप-रेखा को बदलने में अहम भूमिका निभाई है।
भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री नया किर्तिमान रचने के बेहद करीब हैं। वह फुटबाॅल के दिग्गज लियोनेल मेसी के करीब पहुंच गये हैं। छेत्री जल्द ही इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करायेंगे। शीर्ष अंतरराष्ट्रीय गोल स्कोरर की बात करें तो लियोनेल मेसी 103 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वे पुर्तगाल के एक नंबर पर काबिज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे सबसे सफल गोल स्कोरर हैं जो वर्तमान में खेल रहे हैं। भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री भी इस सूची में शामिल हैं। 92 गोल के साथ छेत्री सूची में चौथे स्थान पर हैं जबकि सक्रिय स्कोरर की सूची में वे तीसरे स्थान पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि सुनील छेत्री एक हार्डवर्किंग खिलाड़ी हैं। वह आने वाली पीढ़ी को रास्ता दिखा रहे हैं। जिस तरह से वह मेहनत कर रहे हैं मुझे पूरा विश्वास है कि वह मेसी का रिकाॅर्ड तोड़ेंगे। भविष्य के बारे में कोई कुछ कह तो नहीं सकता लेकिन मैं चाहता हूं कि वह मेसी का रिकाॅर्ड तोड़े। भारतीय फुटबाॅल के लिये सुनील छेत्री का योगदान अविश्वसनीय है। जिस प्रकार फुटबाॅल के दिग्गज पीके बनर्जी और चुन्नी गोस्वामी को याद किया जाता है वैसे ही एक समय सुनील छेत्री को भी याद किया जायेगा।
पूर्व भारतीय फुटबाॅलर दिपेंदु विश्वास ने कहा कि सुनील छेत्री जैसा खेल रहे हैं वह काबिलेतारीफ है। पिछले एक-डेढ़ साल में उन्होंने काफी ज्यादा मैच खेले हैं। उनका विश्वास बढ़ रहा है। लेकिन आगामी एशिया कप में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं यह देखना अहम होगा। एशिया कप में हमें बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना है। उसमें सुनील अगर अच्छा खेलते हैं तो उनकी फुटबाॅल लाइफ आगे जारी रहेगी। यदि वह ऐसा नहीं कर पाये तो वही टूर्नामेंट शायद उनका अंतिम होगा। वह काफी अच्छा खेल रहेे हैं। रही रिकाॅर्ड की बात तो सुनील मेसी का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं। भारतीय फुटबाॅल इतिहास में सुनील ने सबसे अधिक गोल किया है ऐसे में वह भारत के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।
सुनील छेत्री के कुल गोल
सुनील छेत्री के क्लब गोल
फीफा ने भी माना छेत्री का लोहा
फीफा ने हाल ही में फुटबॉल में हासिल की गई सुनील छेत्री की उपलब्धियों को स्वीकार किया। वर्ल्ड फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ने 2022 में 'कैप्टन फैंटास्टिक' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई, जिसमें फुटबॉल खिलाड़ी के गोल करने वाले कारनामों और उनकी महानता पर प्रकाश डाला गया है।