तन्वी शर्मा 
खेल

अनमोल और तन्वी कोरिया ओपन के दूसरे दौर में, प्रणय हारे

मिश्रित युगल में ध्रुव और मनीषा की जोड़ी को भी झेलनी पड़ी शिकस्त

Ravi

यिओसु (दक्षिण कोरिया) : भारत की अनमोल खरब और तन्वी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

पिछले हफ्ते हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अनमोल ने पहले दौर के मुकाबले में कनाडा की रेचल चान को सीधे गेम में 21-19, 21-18 से हराया। उन्हें अगले दौर में जापान की दूसरी वरीय अकाने यामागुची की कड़ी चुनौती का सानमा करना है।

ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी ने दूसरा गेम गंवाने के बाद कड़े मुकाबले में जापान की मनामी सुइजु को 21-16, 12-21, 21-17 से हराया। तन्वी अगले दौर में जापान की पांचवीं वरयी हिना अकेची और चीन की शू वेन जिंग के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।

हालांकि 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय को पुरुष एकल के पहले दौर में दक्षिण कोरिया के यू ताए बिन के खिलाफ 15-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में ध्रुव और मनीषा की जोड़ी को भी कड़े मुकाबले में झू यी जुन और ली चियान की चीन की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 22-20, 12-21, 22-24 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

SCROLL FOR NEXT