खेल

एंसी सोजन ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

केरल की लंबी कूद स्टार एंसी सोजन ने 6.88 मीटर की छलांग के साथ अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता

Deepak Ram

भुवनेश्वर : केरल की लंबी कूद की खिलाड़ी एंसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैंपियनशिप में शनिवार को लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 25 वर्ष की एंसी ने 6 . 88 मीटर की कूद लगाई। पेरिस विश्व चैंपियनशिप 2003 की पदक विजेता अंजू का रिकॉर्ड 6.83 मीटर का था जो उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक में बनाया था।

एंसी सोजन ने न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास भी रच दिया। उनकी यह उपलब्धि देश में महिला लॉन्ग जंप के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली मानी जा रही है।

22 वर्षों तक अटूट रहे इस रिकॉर्ड का टूटना भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एंसी के इस प्रदर्शन से आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की पदक उम्मीदों को भी मजबूती मिली है।

SCROLL FOR NEXT