पंकज आडवाणी 
खेल

आडवाणी ने क्रूसिबल कप जीता

पंकज प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय

Rajesh Nain

नयी दिल्ली :

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया। मौजूदा विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन आडवाणी ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व स्नूकर चैंपियन नील रॉबर्टसन को 5-2 से हराया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने जो पेरी को 5-1 से आसानी से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पेरी ने मौजूदा विश्व स्नूकर चैंपियन वू यिज़े को 5-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।एक अन्य सेमीफाइनल में ड्रैगो ने बड़ा उलटफेर करते हुए रॉनी ओसुलिवन को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। स्नूकर 900 प्रारूप में खिलाड़ियों को प्रत्येक शॉट 20 सेकंड के भीतर लेना होता है और प्रत्येक फ्रेम 15 मिनट का होता है। समय समाप्त होने पर जो खिलाड़ी आगे होता है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। आडवाणी की इस जीत का मतलब यह भी है कि भारत 2027 में पहली बार क्रूसिबल कप मेजबानी करेगा।
SCROLL FOR NEXT