सिलीगुड़ी

वैवाहिक संस्था के नाम पर ठगी, महिला गिरफ्तार

शक्तिगढ़ में छापेमारी, दो अन्य महिलाएं हिरासत में; शादी के नाम पर फोटो व जानकारी देने का झांसा देकर रकम लेने का आरोप

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : वैवाहिक संस्था के नाम पर लोगों से कथित तौर पर ठगी करने के आरोप में एनजेपी थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान बिहार निवासी काकली बिस्वास के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात शक्तिगढ़ रोड नंबर-5 स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद काकली बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि शक्तिगढ़ इलाके की रहने वाली दो अन्य महिलाओं से पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि एक वैवाहिक संस्था के नाम पर लोगों से फोन के जरिए संपर्क किया जाता था। उन्हें संभावित दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया जाता था। इसके बदले उनसे बड़ी रकम ली जाती थी। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो वादा किए गए फोटो उपलब्ध कराए जाते थे और न ही संबंधित जानकारी दी जाती थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस अब उस वैवाहिक संस्था के संचालकों की तलाश में जुटी है, जिसके नाम का कथित तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में कितने लोगों से संपर्क किया गया और कितनी रकम की लेन-देन हुई।

गिरफ्तार काकली बिस्वास को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

SCROLL FOR NEXT