सिलीगुड़ी

मिरिक में सड़क सुरक्षा अभियान, दोपहिया चालकों को बांटे हेलमेट

ट्रैफिक नियमों के पालन और हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Abhijit Dey

सन्मार्ग संवाददाता,मिरिक : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिरिक पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की ओर से कृष्णनगर इलाके में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों और उनके साथ बैठे यात्रियों को हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

मिरिक आईसी नयन चक्रवर्ती और ट्रैफिक पुलिस प्रभारी नीरज राई के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में हेलमेट का इस्तेमाल गंभीर चोट के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान के तहत चालकों और यात्रियों को हेलमेट पहनने के साथ ही सुरक्षित गति और जिम्मेदारी से वाहन चलाने की सलाह दी गई।

ट्रैफिक पुलिस प्रभारी नीरज राई ने कहा कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने वाहन चालकों से जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। मिरिक आईसी नयन चक्रवर्ती ने भी दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने और सड़क पर स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का आग्रह किया।

SCROLL FOR NEXT