सिलीगुड़ी

नक्सलबाड़ी के फार्म पहुंचे मंत्री, खेती का लिया जायजा।

सतभैया फार्म में मिट्टी जांच लैब और सामुदायिक भवन का उद्घाटन, पशुपालन व खेती की गतिविधियां भी देखीं

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी: पंचायत विभाग के मंत्री दिलीप घोष ने मंगलवार को नक्सलबाड़ी स्थित सतभैया फार्म (CADC) का दौरा कर वहां चल रही कृषि और पशुपालन गतिविधियों का जायजा लिया। उनके साथ पंचायत राज्य मंत्री शांतनु प्रमाणिक, राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन और विधायक दुर्गा मुर्मू भी मौजूद रहे।दौरे के दौरान मंत्री ने फार्म में मिट्टी जांच प्रयोगशाला के कमरे और एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने फार्म परिसर में चल रही विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। इनमें सुअर, बकरी, मछली, बत्तख और मुर्गी पालन के साथ खेती से जुड़े कार्य शामिल हैं।मंत्री ने फार्म की गतिविधियों और वहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने फार्म में खेती के साथ प्रशिक्षण और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों को भी देखा।दिलीप घोष ने फार्म के कामकाज पर संतोष जताते हुए कहा कि यह काफी पुराना फार्म है। सीमित क्षेत्रफल होने के बावजूद यहां अच्छा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फार्म में खेती, प्रशिक्षण और पशुपालन तीनों क्षेत्रों में काम हो रहा है।नक्सलबाड़ी के इस फार्म में मिट्टी जांच की सुविधा शुरू होने से स्थानीय कृषि गतिविधियों और किसानों को इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT