सिलीगुड़ी

नकली आधार, वोटर और पैन कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार

Irfan E Azam

इस्लामपुर: चोपड़ा में नकली पहचान पत्र तैयार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमीरुल इस्लाम के रूप में हुई है। वह चोपड़ा के कॉलेजपाड़ा इलाके का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, कंप्यूटर और विभिन्न सॉफ्टवेयर की मदद से आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड की कथित नकली प्रतियां तैयार कर उन्हें पैसे लेकर संबंधित लोगों को उपलब्ध कराया जाता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को चोपड़ा पुलिस ने कॉलेजपाड़ा स्थित दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान अमीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप और एक पेन ड्राइव जब्त की है। वहीं 47 आधार कार्ड, पांच वोटर कार्ड और पांच पैन कार्ड बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT