दुर्गापूजा के पावन अवसर पर नागराकाटा लायन्स क्लब की ओर से धरनीपुर चाय बागान की करीब 45 बुजुर्ग महिला श्रमिकों के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। दुर्गापूजा मंडप में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्ग महिलाओं को पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन धरनीपूर क्लब प्रांगण स्थित दुर्गापूजा मंडप में किया गया। इस दौरान समाजसेवी समाजसेवी अमरनाथ झा, धिरज सुब्बा, लायंस क्लब की ओर से डिप्टी कैबिनेट सेक्रेटरी राजकुमार गुप्ता, डिस्टिक कैबिनेट मेंबर, मनोज कुमार छेत्री, सुमित गुप्ता, सभापति राज कुमार अधिकारी, चारटर मेंबर उत्तम छेत्री, राजेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बुजुर्ग महिला श्रमिकों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं और उनके बीच साड़ियां वितरित कीं। त्योहार के मौके पर मिले इस उपहार से महिला श्रमिकों में खुशी देखने को मिली।
लायन्स क्लब की इस पहल को जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं के प्रति सम्मान और सामाजिक सहयोग की भावना से जुड़ा एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।