सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा बाजार में दुकान से सोने के आभूषणों से भरा बैग चोरी होने के मामले में माटीगाड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं।पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को माटीगाड़ा बाजार स्थित एक दुकान के मालिक की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में दुकान से सोने के आभूषणों से भरा एक बैग चोरी होने की जानकारी दी गई थी। चोरी गए सामान में एक सोने की चेन, दो सोने की चूड़ियां और सोने के दो जोड़े आभूषण शामिल थे।शिकायत के बाद माटीगाड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घोकलाजोटे निवासी 26 वर्षीय राम कुमार बारमान और कुर्सियांग थाना क्षेत्र के उत्तर पूर्व सेलपू खासमहल निवासी साचिन माजी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने के आभूषण बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है। चोरी की घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।