सिलीगुड़ी

दार्जिलिंग साहित्य महोत्सव में हिंदी विश्वविद्यालय की 2 शोधार्थियों को शीलभद्र सम्मान

Abhijit Dey

गंगटोक : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के अनुवाद अध्ययन विभाग की पी-एच.डी. शोधार्थी प्रिया सुनील माली और अंजू को ‘शीलभद्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

विंग्स ए पब्लिकेशन हाउस, विद्यासागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दार्जिलिंग तथा आचार्य नंददुलारे वाजपेयी फाउंडेशन, पलवल (हरियाणा) के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा : शिक्षा, साहित्य और अनुसंधान’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद का समापन समारोह 3 अक्टूबर को संपन्न हुआ। इसी अवसर पर विश्वविद्यालय की दोनों शोधार्थी छात्राओं को ‘शीलभद्र सम्मान’ प्रदान किया गया।

प्रिया माली और अंजू को यह सम्मान विंग्स की एडिटर-इन-चीफ सुलेखा सरकार, नेपाली साहित्य सम्मेलन, दार्जिलिंग के महासचिव महेंद्र प्रधान, दार्जिलिंग हिल्स यूनिवर्सिटी, मंगपू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष दत्ता, जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी राजीव चक्रवर्ती तथा दार्जिलिंग हिल्स यूनिवर्सिटी की कुलसचिव सुजाता राणा के हाथों प्रदान किया गया।

परिसंवाद में देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्राध्यापकों, साहित्यकारों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों, शिक्षा, साहित्य और अनुसंधान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल नौ प्रतिभागियों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया।

SCROLL FOR NEXT