सिलीगुड़ी

एसएसबी में हिंदी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

Khodija Khatun (Rabia)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक वंदन सक्सेना ने सभी अधिकारियों एवं बलकर्मियों से कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने के साथ इसके कार्यात्मक प्रयोग को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं बलकर्मियों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

सन्मार्ग संवाददाता, सिलीगुड़ी: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत सिलीगुड़ी में 22 सितंबर को महानिरीक्षक श्री वंदन सक्सेना के मार्गदर्शन में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीमांत मुख्यालय के अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ‘लघु काव्यधारा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने हिंदी में काव्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के रूप में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया गया।

एसएसबी के अनुसार, हिंदी पखवाड़े का आयोजन 21 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और इसके प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक वंदन सक्सेना ने सभी अधिकारियों एवं बलकर्मियों से कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने के साथ इसके कार्यात्मक प्रयोग को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं बलकर्मियों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

SCROLL FOR NEXT