सिलीगुड़ी

एसएसबी अस्पतालों की व्यवस्था परखी, मेडिकल सुविधाओं का लिया जायजा

एडीजी मेडिकल विनोद कुमार ने सिलीगुड़ी फ्रंटियर मुख्यालय और रानीडांगा स्थित 41वीं बटालियन का किया निरीक्षण

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अतिरिक्त महानिदेशक (मेडिकल) विनोद कुमार ने सोमवार को सिलीगुड़ी स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फ्रंटियर मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान एसएसबी के महानिरीक्षक वंदन सक्सेना समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।दौरे के दौरान एडीजी (मेडिकल) ने फ्रंटियर मुख्यालय सिलीगुड़ी और रानीडांगा स्थित 41वीं बटालियन के एमआई रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और जवानों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता, उपचार संबंधी व्यवस्थाओं और आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने एडीजी को दोनों स्थानों पर चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी,एसएसबी के लिए सिलीगुड़ी फ्रंटियर मुख्यालय और रानीडांगा की 41वीं बटालियन महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान हैं। ऐसे में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण को बल के जवानों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT