सिलीगुड़ी : अवैध रूप से नदी से निकाले गए खनिज पदार्थों के परिवहन के खिलाफ बागडोगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, बागडोगरा थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी नदी क्षेत्र में अभियान चलाया गया था। इसी दौरान नदी से निकाले गए सामग्री से लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। मामले में चालक सुजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह फांसीदेवा थाना क्षेत्र के रनिडांगा स्थित घोषपाटा के कालाराम जोत का निवासी बताया गया है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में माइंस एंड मिनरल्स एक्ट के तहत बागडोगरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। जब्त ट्रैक्टर और नदी से निकाली गई सामग्री को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अवैध रूप से नदी से सामग्री निकालने और उसके परिवहन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।