सिलीगुड़ी

सेवक कोरोनेशन ब्रिज से युवती गिरी, मौत

सिलीगुड़ी की बताई जा रही युवती, उदलाबाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सिलीगुड़ी : सेवक के कोरोनेशन ब्रिज से एक युवती के गिरने की घटना से मंगलवार को इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती सिलीगुड़ी की रहने वाली थी। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में रेस्क्यू कर तत्काल ओडलाबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवती पुल से किन परिस्थितियों में गिरी, इसे लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद सेवक इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। युवती की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

SCROLL FOR NEXT