मिरिक: मिरिक खंड विकास कार्यालय के आयोजन में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत थर्बु चाय बागान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चाय बागान के श्रमिकों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और दैनिक जीवन में योग के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं श्वास-प्रश्वास अभ्यास में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समुदाय के हित में इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।