न्याय की मांग में आयोजित हस्ताक्षर अभियान  
सिलीगुड़ी

लंगव्यू चाय बगान में श्रमिकों का आंदोलन जारी

मिरिक: लंगव्यू चाय बगान के श्रमिकों का 72 घंटे का रिले भूख हड़ताल और न्याय आंदोलन रविवार को 80वें दिन में प्रवेश कर गया। श्रमिक लंबे समय से लंबित कानूनी और वित्तीय सुविधाओं के भुगतान की मांग को लेकर अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। श्रमिकों का आरोप है कि बगान प्रबंधन की ओर से अब तक करीब 12 करोड़ रुपये प्रोविडेंट फंड, 83,31,468 रुपये ग्रेच्युटी, 19,61,171 रुपये LTA, चार महीने का वेतन और चार पखवाड़े की हाजिरी का भुगतान नहीं किया गया है। आंदोलनकारी श्रमिकों ने संबंधित विभागों और बगान मालिक गोविंद गर्ग से जल्द से जल्द सभी बकाया राशि का भुगतान करने और श्रमिकों के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, युवा और छात्र संगठनों की ओर से श्रमिक आंदोलन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। रविवार को दूधे हाट में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजकों ने बताया कि खरसांग रेलवे स्टेशन, मिरिक बाजार, गाड़ीधुरा बाजार और बागराकोट में भी हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक श्रमिकों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, छात्रों और आम लोगों का भी उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है।

SCROLL FOR NEXT