सिलीगुड़ी

नक्सलबाड़ी में किराये के मकान से महिला का शव बरामद

पति काम के सिलसिले में एक सप्ताह से था बाहर, परिजनों ने लगाया मौत में संलिप्तता का आरोप

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी : नक्सलबाड़ी के रथखोला मोड़ स्थित एक किराये के मकान से महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नेपाल के धुलाबाड़ी निवासी हेमा मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने उसके पति बिप्लव चौधरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, हेमा और गंगारामपुर निवासी बिप्लव की मुलाकात नेपाल में हुई थी, जहां बिप्लव काम करता था। दोनों के बीच संबंध बने और करीब दो वर्ष पहले दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों नक्सलबाड़ी के रथखोला मोड़ में किराये के मकान में रह रहे थे।

बताया गया कि बिप्लव काम के सिलसिले में करीब एक सप्ताह से घर से बाहर था। वापस लौटने पर उसने मकान के अंदर पत्नी का सड़ा-गला शव देखा। सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल ले गयी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

इधर, मृतका के परिजन भी नेपाल से नक्सलबाड़ी पहुंचे। हेमा के पिता ने अपने दामाद पर बेटी की मौत में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद और कहासुनी से संबंधित जानकारी मिलने की बात सामने आयी है। दोनों के बीच आखिरी बार 21 सितंबर को फोन पर बातचीत हुई थी। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

SCROLL FOR NEXT