सिलीगुड़ी

विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान 2026 की तैयारी शुरू

Abhijit Dey

गंगटोक: विश्वकर्मा कामी कल्याण समिति, सिक्किम की ओर से सिक्किम विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान 2026 के दूसरे संस्करण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष डॉ. बेला सेंचुरी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा। समिति के अनुसार, सम्मान समारोह का आयोजन 23 सितंबर को राजधानी गंगटोक स्थित मनन केंद्र में किया जाएगा। इस वर्ष समारोह की थीम ‘कनेक्टेड कम्युनिटी’ रखी गयी है। समापन समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समिति ने समुदाय की तीन विशिष्ट हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित करने का निर्णय लिया है। साहित्यकार भीम ठटाल को कलम पुरस्कार २०२६ और चाणक्य तिरवाल को शिल्पकारिता पुरस्कार 2026 प्रदान किया जाएगा।

वहीं, डॉ. बेला सिञ्चुरी को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह से पहले 12 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी, जिसका समापन 23 सितंबर को होगा। इसके तहत सांस्कृतिक, सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम श्रृंखला का प्रमुख आकर्षण 12 सितंबर को आयोजित होने वाला व्यापक रक्तदान शिविर होगा, जिसमें सभी इच्छुक लोग हिस्सा ले सकेंगे। इसके बाद 13 सितंबर को ‘मी एंड मॉम’, 14 सितंबर को फैशन शो, 15 सितंबर को यूथ असेंबली और 16 सितंबर को मारुनी नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति के अनुसार, इन सभी कार्यक्रमों में विभिन्न समुदायों के लोगों को सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। समिति का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, सामुदायिक सहभागिता और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना है।

SCROLL FOR NEXT