सिलीगुड़ी: हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी में विभिन्न गतिविधियां को उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में, राज भाषा के रूप में हिंदी की भूमिका पर चर्चा की गई । इस अवसर पर हिंदी की आधिकारिक भाषा के रूप में भूमिका, वर्तमान परिदृश्य में इसकी भूमिका और राष्ट्र के विकास में भविष्य में इसकी भूमिका की भी चर्चा कि गई। विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा, अपने में अधिक से अधिक समावेशी और सामंजस्यपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न तरीके बताया गया ताकि हिन्दी भाषा को वास्तविक अर्थ में जन-मानस की भाषा बनाया जा सके। हिंदी के साथ-साथ मातृभाषा के इस्तेमाल पर भी ज़ोर दिया गया। इस चर्चा में उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र के केंद्र प्रमुख ऋतब्रत विश्वास, शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुंडू, भारती हिंदी विद्यालय के पूर्व शिक्षक बिपिन कुमार गुप्ता, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हिंदी हाई स्कूल से प्रधानाध्यापिका संचिता देब और सुशीला शॉ, सिलीगुड़ी देशबंधु हिंदी हाई स्कूल से महेश दुसाद, सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से प्रधानाध्यापिका सीता राउत और लाल बहादुर शास्त्री हिंदी हाई स्कूल से बिमल छेत्री ने भाग लिया। डार्क ऑक्सीजन पर एक लोकप्रिय व्याख्यान हिंदी में बिपीन कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक, भारती हिंदी विद्यालय द्वारा सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डॉ राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हिंदी हाई स्कूल, सिलीगुड़ी देशबंधु हिंदी हाई स्कूल, सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल फॉर गर्ल्स और लाल बहादुर शास्त्री हिंदी हाई स्कूल से बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें और शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।