सिलीगुड़ी: सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत महानंदा नदी के किनारे दशरथपल्ली इलाके में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। यह पौधारोपण अभियान नगर निगम की पहल के तहत आयोजित किया गया। महानंदा नदी के किनारे पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और स्वच्छ भविष्य तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से भी जोड़ा गया।महानंदा नदी के किनारे आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।