टोटो चोरी होने के बाद टोटो चालक  
सिलीगुड़ी

जनकल्याण शिविर से टोटो चोरी, मचा हड़कंप

इस्लामपुर: रामगंज इलाके स्थित कदमगाछी MSK स्कूल परिसर में आयोजित एक जनकल्याण शिविर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टोटो चालक का वाहन चोरी हो गया। जानकारी के अनुसार, हमीदुल रहमान नामक टोटो चालक अपनी पत्नी के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा करने शिविर में पहुंचा था। वह अपना टोटो सड़क किनारे खड़ा कर अंदर गया था। लौटने पर उसने देखा कि उसका टोटो वहां से गायब था। घटना के बाद उसने और उसके परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। अपनी आजीविका का एकमात्र साधन खोने से वह भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़ा। घटना की सूचना स्थानीय स्तर पर पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। विभिन्न स्रोतों से टोटो की तलाश की जा रही है। इस घटना से शिविर परिसर में हड़कंप मच गया।

SCROLL FOR NEXT