ट्रॉफी के साथ विजेता टीम  
सिलीगुड़ी

नॉकआउट फुटसल टूर्नामेंट में टाइमलेस टाइटन्स बनी चैंपियन

गंगटोक: ऑल सिक्किम फिजियोथेरेपिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने फुत्सल एसोसिएशन ऑफ सिक्किम के तकनीकी सहयोग से सोमवार को जीएमसी फुत्सल एरिना में नॉकआउट फुटसल टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ने के साथ फिटनेस, शारीरिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सहकारिता एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री अरुण उप्रेती, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा शहरी विकास विभाग के विधायक-सह-सलाहकार डिले नामग्याल बारफुंगपा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अध्यक्ष फुर्बा रिनजिंग शेरपा उपस्थित हुए। फाइनल मुकाबला आयुष 11 और टाइमलेस टाइटन्स के बीच खेला गया। टाइमलेस टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयुष 11 को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल से पहले सिंगताम अस्पताल और एसटीएनएम अस्पताल के बीच प्रदर्शनी मैच हुआ, जिसमें एसटीएनएम अस्पताल ने 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं, चेयरमैन वी और रिसर डॉक्टर्स के बीच दूसरा प्रदर्शनी मुकाबला खेला गया, जिसमें चेयरमैन वी ने 7-5 से जीत हासिल की। समापन समारोह में विजेता एवं अन्य टीमों को सम्मानित किया गया। टाइमलेस टाइटन्स के नीमा को सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी और जॉन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला। टीम ब्लेजर्स को बेस्ट टीम तथा एड्रेनालिन एफसी को फेयर प्ले टीम अवॉर्ड प्रदान किया गया।

SCROLL FOR NEXT