theif 
सिलीगुड़ी

चोरों का कहर! एक रात में 70 दुकानों के वायर उड़ाए

सिलीगुड़ी : शहर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस और आम लोगों की नींद उड़ा दी है। चर्च रोड स्थित दो बड़ी बिल्डिंगों में बीती रात चोरों ने तांडव मचाते हुए लगभग 60 से 70 दुकानों के इलेक्ट्रिक वायर काट डाले। चोर करीब डेढ़ से दो क्विंटल तांबे के तार चुराकर फरार हो गए। सुबह जब व्यापारी दुकानें खोलने पहुंचे तो वायर कटे देखकर हड़कंप मच गया और इलाके में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों ने बताया कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर सुनियोजित तरीके से आए और पूरी बिल्डिंग के केबल काटकर निकल गए। कई दुकानों में बिजली सप्लाई ठप हो गई, जिसके कारण व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदार राकेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह शटर खोलते ही देखा कि वायर पूरी तरह से काटे हुए हैं। पुलिस गश्त बढ़ाए, वरना हम कैसे सुरक्षित रहेंगे?

वहीं व्यापारी मोहन लोधा ने कहा कि 60–70 दुकानों के तार एक ही रात में काट देना किसी छोटे गिरोह का काम नहीं हो सकता। यह प्रोफेशनल चोरों की करतूत लगती है।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चोरों को जल्द पकड़े जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन लगातार बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

SCROLL FOR NEXT