सिलीगुड़ी

दुकान से 1.2 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: कालिम्पोंग के आर.सी. मंत्री रोड, 10th माइल निवासी पवन अग्रवाल की दुकान से बीते 4 अक्टूबर को लगभग 1.2 लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के बाद कालिम्पोंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद 5 अक्टूबर को पुलिस ने अमन बरदेवा, संजू राय और लोपसांग तामांग, तीनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद तथा चोरी के पैसों से खरीदी गई करीब 58 हजार रुपये कीमत की पुरानी मोटरसाइकिल बरामद की। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT