सिलीगुड़ी

महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में कई नए आयाम

कल रविवार 15 मार्च को दिन के 11:00 बजे होगा नवीनीकृत 5वीं मंजिल व उस पर नवस्थापित सीसीयू, आईसीयू, एचडीयू, आइसोलेशन आईसीयू, आरटीआईसीयू, प्री-ओटी, पोस्ट-ओटी यूनिटों का शुभारंभ

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में एक महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल (फूलबाड़ी) में नित नए-नए आयाम स्थापित होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब रविवार 15 मार्च को एक साथ कई नए आयाम कायम होंगे। उक्त हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नीरज चौधरी ने बताया कि, अब अस्पताल की नीवनीकृत 5वीं मंजिल पर अत्याधुनिक कैथ लैब के साथ ही साथ क्रिटिकल केयर के कई आयाम एक साथ स्थापित हुए हैं जिनका शुभारंभ रविवार 15 मार्च से होने जा रहा है। 5वीं मंजिल का उद्घाटन जानी-मानी समाजसेवी सुलोचना मानसी जाजोदिया व प्रभु दयाल अग्रवाल (जाजोदिया) करेंगे। वह बीते शुक्रवार को अपने हॉस्पिटल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने आगे बताया कि, जल्द ही अपने हॉस्पिटल में ओपेन हार्ट सर्जरी, रेनल ट्रांसप्लांट यानी किडनी ट्रांसप्लांट, और लीवर ट्रांसप्लांट की अत्याधुनिक चिकित्सा मुहैया कराने की ओर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ये सपने भी अगले साल-डेढ़ साल में पूरे हो जाएंगे। इसके लिए आधारभूत संरचना का काम जोरों पर है। हमारे क्षेत्र के लोगों को किफायती अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा मुहैया कराने को हम बीते नौ वर्षों से लगातार पूरी तत्परता संग समर्पित हैं।

वहीं, महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल (फूलबाड़ी) के सचिव सीए योगेश अग्रवाल ने बताया कि, नवस्थापित 5वीं मंजिल पर जो नया कैथ लैब स्थापित हुआ है वह अत्याधुनिक होने के पैमाने पर सिलीगुड़ी व उत्तर बंगाल में तो पहला है ही, साथ ही राज्य भर में भी राजधानी कोलकाता के बाद दूसरा है। इसके साथ ही इस नई 5वीं मंजिल पर कोरोनरी केयर यूनिट/कार्डियाक केयर यूनिट (सीसीयू), इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू), हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), रेस्पिरेटरी थेरेपी इंटेंसिव केयर यूनिट (आरटीआईसीयू), प्री-ओटी, एवं पोस्ट-ओटी यूनिट कायम हुई हैं। वहीं, आईसोलेशन केबिन के साथ ही अतिरिक्त 40 बेड की भी व्यवस्था है।

उन्होंने यह भी बताया कि, हमारे हॉस्पिटल में यूं तो पहले से ही एक कैथ लैब है लेकिन अब 5वीं मंजिल पर जो नया कैथ लैब कायम हुआ है वह बहुत ही एडवांस्ड एवं क्वालिटी के मामले में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट है। उन्होंने कहा कि, 1600 ट्रस्टियों का यह चिकित्सा संस्थान अपनी स्थापना से लेकर अब तक लगातार नित नए-नए आयाम स्थापित करता जा रहा है।

उन्होंने रविवार 15 मार्च को दिन के 11:00 बजे से नई 5वीं मंजिल व उस पर नवस्थापित अत्याधुनिक कैथ लैब, एवं क्रिटिकल केयर की सेवाओं के शुभारंभ होने के समारोह में सभी ट्रस्टियों व दानदाताओं से बढ़-चढ़ कर सम्मिलित होने की अपील की है। नई मंजिल व नई सेवाओं के शुभारंभ समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल (फूलबाड़ी-सिलीगुड़ी) के चेयरमैन डॉ. नीरज चौधरी, सचिव सीए योगेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए मनीष गोयल, रेनोवेशन कमेटी के चेयरमैन विकास बंसल, उक्त समारोह की कमेटी के चेयरमैन मनोज मित्तल, मीडिया मैनेजर दीपक गर्ग एवं सीनियर ऑपरेशंस मैनेजर अपूर्व मजुमदार के संयोजन व मार्गदर्शन में पूरी टीम जुटी हुई है।

SCROLL FOR NEXT