वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री से जुड़ते मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग  
सिलीगुड़ी

मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान निधी की किस्त जारी कार्यक्रम में भाग लिया

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी की 22वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम पीएम-किसान उत्सव दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने एक बयान में कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना देशभर के किसानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लाखों किसानों को सीधे वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। तामांग ने कहा कि यह योजना किसानों को सम्मान, स्थिरता और बेहतर आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी मेहनती किसानों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके कल्याण व समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को आय सहायता प्रदान की जाती है, जिसकी राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है, ताकि वे अपनी कृषि और घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकें।

SCROLL FOR NEXT