हेलीपैड की ओर बढ़ती मुख्यमंत्री  
सिलीगुड़ी

मुख्यमंत्री ने संजय कुजूर का बढ़ाया हौसला

नागराकाटा: “तुम जीत रहे हो, रिपोर्ट अच्छी है।” यह बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागराकाटा विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुजूर से कही। गुरुवार को मेटेली स्थित आईटीआई कॉलेज के अस्थायी हेलीपैड पर कूचबिहार में आयोजित जनसभा के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री का संजय कुजूर से संक्षिप्त मुलाकात का अवसर मिला। उस समय वहां केवल संजय कुजूर ही मौजूद थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें यह संदेश दिया और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया। इस मुलाकात से उत्साहित होकर संजय कुजूर ने कहा, दीदी जैसी अनुभवी राजनेता इस देश में कोई नहीं है। वे जनता की नब्ज को सबसे बेहतर समझती हैं। उन्होंने जो कहा है, उससे मेरे काम करने का उत्साह और बढ़ गया है।

SCROLL FOR NEXT