'धन्यवाद यात्रा' में शिक्षक-शिक्षाकर्मी शामिल  
सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी में 'धन्यवाद यात्रा' का आयोजन

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल सरकार के 2026-27 के बजट में सरकारी कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षाकर्मियों और अंशकालिक शिक्षकों के लिए घोषित विभिन्न सुविधाओं और प्रावधानों का स्वागत करते हुए मंगलवार को सिलीगुड़ी में ‘धन्यवाद यात्रा’ निकाली गई। यह कार्यक्रम भाजपा टीचर्स सेल, सिलीगुड़ी (पश्चिम) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। यह यात्रा मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे बाघाजतिन पार्क से शुरू हुई और शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षाकर्मी तथा विभिन्न स्तर के कर्मचारी शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि बजट में शिक्षा और कर्मचारी कल्याण से जुड़े सकारात्मक कदमों के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा टीचर्स सेल के प्रभारी नित्यानंद पाल सहित कई शिक्षक, शिक्षाकर्मी और समर्थक उपस्थित रहे। संगठन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी शिक्षा और कर्मचारियों के हित में और अधिक सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

SCROLL FOR NEXT