कालिम्पोंग: हिल-तराई प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन केंद्रीय समिति की ओर से कर्सियांग के नया बाजार स्थित सार्वजनिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अनित थापा ने कहा कि शिक्षक संगठन को राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर शिक्षकों के हित में काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पहाड़ों में क्षेत्रीय सरकार नहीं होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। थापा ने संगठन से शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और नेतृत्व की सक्रियता जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान परिस्थितियों में समय के साथ बदलाव आएगा।