सिलीगुड़ी

सुष्मा तामांग ने राज्यपाल से की भेंट

Abhijit Dey

गंगटोक: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दिकिलिंग की रसायन विज्ञान शिक्षिका सुष्मा तामांग ने शनिवार को राजभवन स्थित लोक भवन में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने सुष्मा तामांग को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया था। राज्यपाल ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान सिक्किम के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षित करने और उनके भविष्य को आकार देने के प्रति सुष्मा तामांग की समर्पण भावना का यह सम्मान उचित गौरव है। भेंट के दौरान सुष्मा तामांग ने राज्यपाल को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष देशभर से चयनित 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया। राज्यपाल ने सुष्मा तामांग को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह ज्ञान और मूल्यों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के जीवन को निरंतर प्रकाशित करती रहेंगी।

SCROLL FOR NEXT