सिलीगुड़ी : शहर में बिजली बचाने और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल को लेकर लगातार जागरूकता की बात होती है, लेकिन सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही से जलती तस्वीरें इस प्रयास पर सवाल खड़े कर रही हैं।सिलीगुड़ी के चेकपोस्ट से ढाई माइल इलाके सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में दिन के उजाले में भी स्ट्रीट लाइटें जलती दिखाई दे रही हैं। दिन में स्ट्रीट लाइटों के जलते रहने से जहां अनावश्यक रूप से बिजली की खपत हो रही है, वहीं सरकारी संसाधनों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर लाइटें समय पर बंद कर दी जाएं तो बिजली की इस बर्बादी को काफी हद तक रोका जा सकता है। शहरवासियों के अनुसार, कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटों के संचालन की निगरानी और समय पर बंद करने की व्यवस्था को लेकर नियमित ध्यान देने की जरूरत है। खासकर दिन के समय जब प्राकृतिक रोशनी पर्याप्त होती है, उस दौरान स्ट्रीट लाइटों का जलना व्यवस्था में लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस मामले पर ध्यान देने और दिन में अनावश्यक रूप से जल रही स्ट्रीट लाइटों को बंद कराने के साथ-साथ टाइमर या ऑटोमेटिक सिस्टम की नियमित जांच करने की मांग की है। इससे बिजली की बचत के साथ सरकारी खर्च को भी कम किया जा सकता है।