सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा के अवसर पर खास फूड फेस्टिवल

Khodija Khatun (Rabia)

सन्मार्ग संवाददाता सिलीगुड़ी: होटल हाइव, सिलीगुड़ी, दुर्गा पूजा के उल्लास और उत्सवी माहौल को खास बनाने के लिए 16 से 22 अक्टूबर 2026 तक एक विशेष फूड फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है। यह फेस्टिवल प्रतिदिन शाम 5 बजे से शुरू होगा। होटल के आउटडोर कोर्टयार्ड में कियोस्क शैली में आयोजित इस फेस्टिवल में स्ट्रीट फूड के लोकप्रिय स्वादों के साथ भारतीय और चाइनीज व्यंजनों की शानदार वैरायटी पेश की जाएगी।

मीडिया को संबोधित करते हुए होटल हाइव के अधिकारी श्री बिपिन झा ने बताया कि इस विशेष मेन्यू में बंगाल की दुर्गा पूजा से जुड़े खास जायकों को प्रमुखता दी गई है। मेन्यू में क्रिस्पी फिश फिंगर्स, कोलकाता की मशहूर कबिराजी फिश और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट काठी रोल शामिल होंगे।

चाइनीज व्यंजनों के शौकीनों के लिए हक्का नूडल्स, वेजिटेबल फ्राइड राइस, चिली पनीर और चिली चिकन उपलब्ध रहेंगे। वहीं, भारतीय व्यंजनों में वेज बिरयानी, रॉयल चिकन बिरयानी, चिकन कोशा और मटन कोशा कॉम्बो शामिल हैं, जिन्हें बटर नान या चावल के साथ परोसा जाएगा।

इसके अलावा, अचारी पनीर टिक्का, तंदूरी सोया चाप, तंदूरी मोमोज, चिकन टिक्का और तंदूरी चिकन जैसे लोकप्रिय तंदूरी व्यंजन भी मेन्यू का हिस्सा होंगे। भोजन के अंत में मेहमान आइसक्रीम का आनंद ले सकेंगे।

किफायती कीमतों को ध्यान में रखते हुए होटल हाइव का उद्देश्य स्वाद, गुणवत्ता और विविधता को एक साथ पेश करना है, ताकि परिवार, मित्र और भोजन प्रेमी बजट में रहते हुए दुर्गा पूजा का भरपूर आनंद उठा सकें।

SCROLL FOR NEXT