मदन मोहन देव को स्नान कराते पुरोहित  
सिलीगुड़ी

मदन मोहन मंदिर में स्नान यात्रा संपन्न

कूचबिहार: कूचबिहार के प्रसिद्ध मदन मोहन मंदिर में सोमवार को राजपरंपरा के अनुसार भक्ति और श्रद्धा के साथ मदन मोहन देव की स्नान यात्रा आयोजित की गई। इस अवसर पर 108 कलशों के पवित्र जल से भगवान का अभिषेक किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूध, दही, घी, नारियल जल सहित विभिन्न पवित्र पदार्थों से स्नान कराया गया। स्नान यात्रा के साथ ही वार्षिक रथ यात्रा की औपचारिक घोषणा भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और इस धार्मिक आयोजन के दर्शन किए। परंपरा के अनुसार, मदन मोहन देव को कूचबिहार राजपरिवार का कुलदेवता माना जाता है। हर वर्ष जगन्नाथ देव की स्नान यात्रा के दिन ही यहां मदन मोहन देव की स्नान यात्रा आयोजित कर रथ यात्रा की शुभ सूचना दी जाती है। रथ यात्रा के दौरान भगवान मदन मोहन का रथ कूचबिहार शहर स्थित गूंजबाड़ी डांगराई मंदिर तक जाता है, जहां वे सात दिनों तक विराजमान रहते हैं, इसके बाद पुनः मंदिर लौटते हैं। इस अवसर पर वहां पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

SCROLL FOR NEXT