Stensil theft  
सिलीगुड़ी

स्कूल में मिड-डे मील रसोई में चोरी

रसोई से बर्तन और छात्रों की प्लेटें गायब

Anjali Pandey

सिलीगुड़ी : एक स्कूल की मिड-डे मील रसोई का ताला तोड़कर चोरों ने खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई बर्तन और छात्रों की प्लेटें कथित तौर पर चोरी कर लीं। घटना के बाद स्कूल प्रशासन में चिंता बढ़ गई है। यह घटना नांगाटागछ स्पेशल कैडर प्राइमरी स्कूल की है। स्कूल के शिक्षकों के अनुसार, गुरुवार सुबह जब वे स्कूल पहुंचे तो उन्होंने मिड-डे मील रसोई का ताला टूटा हुआ पाया। रसोई के अंदर जाने पर शिक्षकों को कई खाना पकाने वाले बर्तन और अन्य सामान गायब मिले। इसके अलावा, छात्रों के भोजन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लेटें भी चोरी होने की बात सामने आई है।

सामान चोरी होने के कारण गुरुवार को छात्रों के लिए मिड-डे मील तैयार करने में स्कूल प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ा।शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल में पहले भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार स्कूल की सामग्री चोरी होने से स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि ताजा घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू होने की उम्मीद है।

SCROLL FOR NEXT