सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी में श्रीकृष्ण प्रणामी अंतर्राष्ट्रीय बाइजूराज संघ की द्वितीय सभा आयोजित

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: श्रीकृष्ण प्रणामी निजानंद संप्रदाय के धार्मिक एवं सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण प्रणामी अंतर्राष्ट्रीय बाइजूराज संघ की द्वितीय सभा सिलीगुड़ी स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित हुई। इसमें पूज्य गुरुजी श्री 108 मोहन प्रियाचार्य महाराज का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभा में सुंदरसाथ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरुजी ने संगठन की एकता, अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना पर जोर दिया। उन्होंने महामति श्री प्राणनाथ जी के संदेश एवं तारतम वाणी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के विस्तार, आपसी समन्वय और सामाजिक एकजुटता पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संप्रदाय के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

SCROLL FOR NEXT