Investigation of Fire department  
सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी के शॉपिंग मॉल कितने सुरक्षित?

शॉपिंग मॉल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का दमकल अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Anjali Pandey

सिलीगुड़ी: लगातार हो रही आग लगने की घटनाओं के बाद सिलीगुड़ी के शॉपिंग मॉल कितने सुरक्षित हैं, इसे लेकर दमकल विभाग ने जांच अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में गुरुवार को सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल का दमकल अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

इसके अलावा आग या किसी अन्य आपात स्थिति में मॉल के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित और जल्द बाहर निकालने की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। दमकल अधिकारियों ने इमरजेंसी एग्जिट, सीढ़ियों और बाहर निकलने के सुरक्षित रास्तों का निरीक्षण किया। मॉल की बिल्डिंग से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों की भी जांच की गई। अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक अनुमोदन और सुरक्षा व्यवस्था नियमों के मुताबिक है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की गई।

स्टेशन ऑफिसर अंबर देव ने बताया कि शहर के महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT