सिलीगुड़ी

‘सिक्किम सुप्रीम’ की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया रवाना

राज्य के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नई उपलब्धि, किसानों और व्यापारियों में खुशी

Abhijit Dey

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने रविवार को ‘सिक्किम सुप्रीम’ की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप को अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना किया। इसे राज्य के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह उपलब्धि सरकारी फल संरक्षण कारखाने की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हासिल हुई है। इस कारखाने की स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी।

मुख्यमंत्री तामांग ने इसे सिक्किम के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि इस खेप के माध्यम से राज्य के विशिष्ट स्वाद, परंपरा और विरासत को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा सरकारी फल संरक्षण कारखाने के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि पहली अंतरराष्ट्रीय खेप सिक्किम के उत्पादों के वैश्विक विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगी और राज्य के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी।

SCROLL FOR NEXT