सिलीगुड़ी

श्री राणी सती दादी जी का भादवा मेला कल से

सिलीगुड़ी : शहर के सेवक रोड के 2 माइल ​स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में गुरुवार 10 सितंबर से भादवा मेला-2026 शुरू होने जा रहा है जो शुक्रवार 11 सितंबर को संपन्न होगा। श्री राणी सती दादी मंदिर (2 माइल, सेवक रोड) संचालक श​क्ति मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से इसका आयोजन किया गया है। इसे लेकर प्रथम दिन गुरुवार को सुबह 07:15 बजे श्री दादी जी का नगर भ्रमण होगा। यह रंगारंग शोभा यात्रा पंजाबी पाड़ा के ​शिव मंदिर के सामने शुरू हो कर शहर के वि​भिन्न मार्गों को परिभ्रमण करते हुए उपरोक्त दादी मंदिर में जा कर संपन्न होगी। वहीं, दादी मंदिर में संध्या समय ज्योति प्रज्ज्वलन, गुवाहाटी से आए भजन गायक रमेश राजस्थानी व अन्य कलाकारों द्वारा भजन संध्या, दादा जी को सवा मणी प्रसाद अर्पण व छप्पन भो गप्रसाद अर्पण, भंडारा प्रसाद और रात्रि जागरण कार्यक्रम होंगे।

आयोजक ट्रस्ट की ओर से बुधवार को उपरोक्त दादी मंदिर परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ट्रस्ट के अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीकिशन रामपुरिया, सचिव विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार तुलस्यान, कार्यक्रम अध्यक्ष मानिक कंदोई, कार्यकारी सदस्य विकास बंसल व अन्य ने उपरोक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि, श्री राणी सती दादी जी के भादवा मेला-2026 के दूसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को संध्या समय श्री दादी जी का पावन अ​भिषेक एवं श्रृंगार, मंगला आरती, परम पूज्य थली पूजन, धोक पूजा एवं दादी जी के दर्शन, महाभोग अर्पण, कन्या पूजन, भंडारा प्रसाद, महामंगल पाठ, शंख ध्वनि संग महा-आरती एवं श्री दादी जी के विश्राम हेतु कार्यक्रम का विराम होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इसमें बढ़-चढ़ कर स​म्मिलित होने की अपील की है।

SCROLL FOR NEXT