कालिम्पोंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को कालिम्पोंग टाउन हॉल में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोदी की 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों और टॉर्च वॉक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालिम्पोंग विधायक भरत छेत्री, दार्जिलिंग जिला भाजपा महासचिव राजू थुलुंग राय व सोंगडेन लेप्चा, उपाध्यक्ष शुभ प्रधान सहित GTA सभासद, पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए । भाजपा के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।