सिलीगुड़ी

साइंस सेंटर में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस

Abhijit Dey

कालिम्पोंग: कालिम्पोंग साइंस सेंटर ने ‘बाल सुरक्षा अभियान ट्रस्ट’ के सहयोग से 16 सितंबर को साइंस सेंटर परिसर में विश्व ओजोन दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। सेंटर प्रमुख डॉ. बी. बी. गुरुंग ने ओजोन परत, ओजोन होल और इसके क्षरण के कारणों की जानकारी देते हुए यूवी किरणों से मानव स्वास्थ्य, पेड़-पौधों और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में ‘हिमालयन एंटी-एड्स एंड एंटी-नारकोटिक ड्रग्स सोसाइटी’ के काउंसलर प्रयोगति कुमाई ने नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव और नशामुक्त जीवन के उपायों पर छात्रों से संवाद किया। वहीं, साइंस सेंटर के एजुकेशन असिस्टेंट हेमंता थापा ने खगोल विज्ञान पर जागरूकता सत्र आयोजित कर तारों, ग्रहों और नक्षत्रों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से प्रयोगति कुमाई को सम्मान-चिह्न प्रदान किया गया। शिक्षकों और छात्रों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और वैज्ञानिक जिज्ञासा विकसित करने के संदेश के साथ हुआ।

SCROLL FOR NEXT