जलमग्न सड़क 
सिलीगुड़ी

चामुर्ची में बारिश से सड़के जलमग्न

Gayetri Yadav

नागराकाटा: भूटान सीमा से सटे चामुर्ची क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर से लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला। बारिश के चलते इलाके में जलजमाव जैसी स्थिति बन गई। वहीं, चामुर्ची से होकर बहने वाले हाथीनाला में भी जलप्रवाह बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल हाथीनाला की स्थिति सामान्य है, लेकिन चामुर्ची और ऊपरी सीमावर्ती क्षेत्रों में बारिश जारी रहने पर नाले का जलस्तर बढ़ सकता है। भारी बारिश के बावजूद फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। बारिश जारी रहने की स्थिति में हाथीनाला के जलप्रवाह में होने वाले बदलाव पर भी नजर रखी जा रही है।

SCROLL FOR NEXT