सिलीगुड़ी

रंगपो के लवर बाजार में भीषण आग

एक मकान का फ्लैट जलकर राख, तकरीबन 10 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट

Abhijit Dey

रंगपो : सिक्किम के रंगपो स्थित लवर बाजार में भीषण आग लगने से एक मकान का एक फ्लैट पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है। घटना में मकान मालिक की मां भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसडीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की प्रारंभिक आशंका कमरे में इस्तेमाल किए जा रहे रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण जताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज पांच मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

प्रारंभिक जांच में रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, अग्निकांड के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

SCROLL FOR NEXT