गंगटोक : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल दुष्यन्त गौतम ने मंगलवार को राज्य की प्रथम महिला लक्ष्मी गौतम के साथ गंगटोक स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टोक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर संकटमोचन भगवान हनुमान के दर्शन किए।
पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल ने सिक्किम के निरंतर विकास, शांति, सद्भाव और समृद्धि के साथ-साथ समस्त राज्यवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की।
दर्शन के उपरांत राज्यपाल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मंदिर परिसर की स्वच्छता, शांतिपूर्ण वातावरण और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बीच राज्य की सुख-शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई।