मिरिक: सुकना क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास, खेल मैदान के स्तरोन्नयन और आगामी गोल्डकप प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सुकना गेम्स एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल सरकार के राज्यमंत्री विशाल लामा से मुलाकात कर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
इस दौरान स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने, खेल संबंधी अवसरों का विस्तार करने तथा आगामी गोल्डकप प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग और समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में खेल के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और खेल मैदान के विकास की आवश्यकता से भी मंत्री को अवगत कराया।
इस अवसर पर सुकना ग्राम पंचायत की प्रधान हेमा तामांग, उपप्रधान कीर्ति उरांव, पंचायत सदस्य तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव लखनाथ गिरी सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।