रोहिणी रोड और दार्जिलिंग-लेबोंग सर्कुलर रोड  
सिलीगुड़ी

रोहिणी और लेबोंग रोड का विकास संभालेगा पीडब्ल्यूडी

Gayetri Yadav

कर्सियांग: दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सड़क प्रभाग द्वारा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़क रोहिणी रोड और दार्जिलिंग-लेबोंग-रंगेरूंग-थर्ड माइल सर्कुलर रोड को अपने अधीन लेकर इनके विकास और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। सांसद ने जारी बयान में बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पीडब्ल्यूडी मंत्री अजय कुमार पोद्दार के साथ हुई बैठक में उन्होंने दार्जिलिंग पहाड़ के तीनों विधायकों के साथ मिलकर इन सड़कों को पीडब्ल्यूडी के अधीन लाने की मांग रखी थी। उन्होंने सरकार द्वारा इस मांग को स्वीकार किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दोनों सड़कों के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश भी दिया गया है। राजू बिष्ट ने कहा कि ये सड़कें दार्जिलिंग पहाड़ के लोगों के लिए महत्वपूर्ण जीवनरेखा हैं। इनके विकास से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चाय और कृषि उत्पादों के परिवहन में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों और मरीजों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।उन्होंने सड़क अवसंरचना के विकास की दिशा में कदम उठाने के लिए राज्य सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

SCROLL FOR NEXT