मिरिक: भारतीय जनता पार्टी की दार्जिलिंग जिला कमेटी ने पेदोंग ब्लॉक की पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य पुष्पा सुब्बा को कालिम्पोंग विधानसभा क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह (SHG) और समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा दार्जिलिंग जिला कमेटी के अध्यक्ष संजीव तामांग ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
इस नियुक्ति पर भाजपा पेदोंग मंडल अध्यक्ष तेनजिन कुंगफेल ने पुष्पा सुब्बा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सुब्बा नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए जनकल्याणकारी कार्यों और पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस नियुक्ति से कालिम्पोंग विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।