सज कर तैयार शिवमंदिर  
सिलीगुड़ी

चांदमुनि मंदिर में शिवरात्रि की तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सिलीगुड़ी: शिवरात्रि को लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है | शिवालयों में भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह को लेकर तैयारी की जा रही है | सिलीगुड़ी माटीगाड़ा चांद मुनि मंदिर में विशेष कर उस दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर भगवान शिव और मां पार्वती को जलाभिषेक करते हैं | इस मंदिर को शक्तिपीठ के तौर पर भी देखा जाता है | पुरोहितों और भक्तों का मानना है कि, यहां पर तब से लोग जलाभिषेक करने आते हैं जब सिलीगुड़ी एक कस्बा हुआ करता था और समय के साथ मंदिर में भी काफी परिवर्तन आए हैं लेकिन भक्तों की श्रद्धा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है | सिलिगुड़ी कॉरिडोर में होने के कारण भी विभिन्न क्षेत्रों से भक्त विशेष कर शिवरात्रि और सावन के महीने में यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं | 15 फरवरी शिवरात्रि को लेकर भी यहां कई दिनों से तैयारी चल रही है और यह तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर है | खासकर सुरक्षा के मद्देनजर भी पुलिस की तैनाती शुरू हो गई है | मंदिर परिसर में लगने वाला मेला भी काफी विख्यात है | शिवरात्रि और यहां लगने वाले मेले को लेकर कई प्रकार की जानकारी मंदिर कमेटी , पुरोहित और मेला आयोजक ने दी है जिसके कुछ अंश:

सुरक्षा के कड़े इंतजाम की गए है:

मंदिर कमेटी ने बताया, यहां मेला 15 से 18 तारीख तक लगेगा पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी | कई पीढ़ियों से यहां मेले का आयोजन किया जा रहा है,जिसके कारण दूर-दूर से लोग दर्शन और मेले का आनंद उठाने आते हैं | साथ ही लोगों से अनुरोध करते हुए कहा, किसी भी प्रकार के गहने पहनकर मेले में ना आए क्योंकि चोर और छिनतई बाज यहां घूमते रहते हैं | पुलिस की कड़ी सुरक्षा तो है लेकिन खुद को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है | पुलिस के अलावा वालंटियर की तैनाती भी रहेगी, जो मेले में होने वाले गतिविधियों पर ध्यान देंगे |

शिव पार्वती के जुगल रूप की पूजा की जाती है :

मंदिर के पुरोहित ने बताया कि यह साधारण मंदिर नहीं बल्कि एक शक्ति पीठ है | मां सती की नेत्र मनी यहां पर गिरी थी | यहां शिव पार्वती के जुगल रूप की पूजा की जाती है | पौराणिक कथा से जुड़े होने के कारण यहां पर भूटान, सिक्किम , नेपाल और भी विभिन्न क्षेत्रों से लोग दर्शन के लिए आते हैं | साथ ही बताया कि 15 तारीख शाम 5:04 मिनट से चतुर्दशी लग रहा है और यह दूसरे दिन यानी 16 तारीख 5:34 मिनट तक रहेगा | इस समय शिव पार्वती को जल अभिषेक करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है |

मेला का भव्य रूप से आयोजन:

मेला आयोजक जगदीश यादव ने मेले को लेकर कई प्रकार की जानकारी देते हुए कहा कि, यहां पर लोगों को सारी सुविधाएं मिल जाएगी | बच्चों के लिए झूले और महिलाओं के लिए रंग बिरंगी चूड़ियों से लेकर सभी श्रृंगार के समान, बड़ों के लिए भी नगर दोल्ला और भी कई प्रकार के झूले लगाए जाएंगे | खाने पीने की सुव्यवस्था भी रहेगी | पुलिस की तैनाती चप्पे-चप्पे पर रहेगी, तो वहीं वालंटियर और हिंदू परिषद के सदस्य भी विशेष रूप से नजरदारी करेंगे | उन्होंने सभी से अपील की है कि वह मेले में आए भगवान शिव और मां पार्वती के दर्शन के बाद मेले का लुफ्त ले |

SCROLL FOR NEXT