रामनवमी महोत्सव समिति के सदस्य 
सिलीगुड़ी

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर तैयारी

मालबाजार : आगामी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। यह हिंदू सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र और प्राचीन उत्सव माना जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस पावन अवसर पर कई लोग अपने घरों में पूजा-अर्चना करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से मालबाजार शहर में रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से इस दिन भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष शोभायात्रा के समय और मार्ग को लेकर सोमवार सुबह स्थानीय प्रेस क्लब में एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें रामनवमी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पूरी जानकारी दी। पत्रकार सम्मेलन में समिति की ओर से दीप तिवारी, पंडित विकास मिश्रा, सतीश सोनार और दीपरंजन प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

दीप तिवारी ने बताया कि 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा मालबाजार बस स्टैंड से शुरू होगी और राष्ट्रीय राजमार्ग, बाजार रोड, रेलवे मैदान और घड़ी मोड़ होते हुए फिर से बस स्टैंड पर आकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि उसी दिन सुबह भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की जाएगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा के समापन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष शोभायात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। समिति की ओर से सभी लोगों से अपील की गई है कि वे इस शोभायात्रा में शांतिपूर्ण ढंग से भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाए।

SCROLL FOR NEXT